The Voice of Bareilly since 2010

कार्तिक मास में श्री हरि मंदिर में हुआ कार्यक्रम, महिला मंडल ने गाए मंगल गीत

Bareillylive : पावन कार्तिक मास के 23वे दिवस आज दीपावली के अवसर पर रवि छाबड़ा ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। मुख्य पंडित रमेश चंद्र तिवारी जी ने विधिवत पूजन कराया। पावन कार्तिक मास में प्रातः 5.00 बजे से श्री हरि मंदिर महिला मंडल व अन्य सभी महिला भक्तो, सदस्यों द्वारा ठाकुर जी के समक्ष अपनी अपनी हाजरी लगाई, मंगल गीत गाए गए, सभी भगवानों, तुलसी माता की आरती हुई, आंवला वृक्ष का पूजन हुआ व भजन गाए गए। उसके बाद पंडित सुनील शास्त्री द्वारा कार्तिक की पावन कथा सभी भक्तो को श्रावण कराई गई। सचिव श्री रवि छाबड़ा ने बताया कि कल गोपाष्टमी है जिसे हम बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन गौ माता का पूजन होता है लोग अपने अपने घरों से गौ माता के लिया कुछ न कुछ बना कर ला कर गौ माता को खिलाते है। तदोपरांत सभी भक्तो को हलवा, राजमा चावल, चाय का प्रसाद वितरित किया गया।

error: Content is protected !!