Astha

सज़ा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आयें हैं, राम जी की सवारी पर हुई पुष्प वर्षा

BareillyLive : श्रीराम-रावण युद्ध के अंतिम दिन जब भगवन श्रीराम ने ब्रह्मास्त्र का संधान करके लंका के राजा रावण को मार गिराया तब वह श्रीराम का नाम लेता हुआ रथ समेत भूमि पर गिर पड़ा। इसके पश्चात उसका छोटा भाई विभीषण, पत्नियाँ, प्रजागण इत्यादि प्रलाप करने लगे। भगवान श्रीराम उन सभी को समझाने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच लंका के राज परिवार का एकमात्र जीवित पुरुष माल्यवान लंका के राजा का मुकुट, राजसी तलवार लेकर वहां पहुंचे। रावण के नाना माल्यवान ने श्रीराम के सामने आत्म-समर्पण किया तथा रावण की मृत्यु के पश्चात लंका की पराजय स्वीकार की। उन्होंने कहा कि अब से वे सभी उन्हें लंका का स्वामी स्वीकार करते है। पर श्रीराम ने सभी के सामने माल्यवान जी का अनुरोध अस्वीकार कर दिया तथा उन्हें बताया कि उन्होंने यह युद्ध लंका पर आधिपत्य स्थापित करने या लंकावासियों को अपने अधीन करने के लिए नही लड़ा। उन्होंने तो यह युद्ध पापियों का सर्वनाश करने तथा अपनी पत्नी सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए लड़ा था। युद्ध से पहले ही वे रावण के छोटे भाई तथा धर्म के ज्ञाता विभीषण को लंका का राजा मान चुके हैं। विभीषण को वहां का राजा बनाकर अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण तथा अन्य लोगों के साथ अयोध्या के लिए पुष्पक विमान से चल दिये। लंका विजय से लौट कर प्रभु श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण जी का अयोध्या में जोरदार स्वागत हुआ, माताओं ने उनकी आरती उतारी, उनके साथ लंका के राजा विभीषण, वानर राज सुग्रीव, नल, नील, जामवंत और युवराज अंगद तथा हनुमानजी भी आये। प्रभु श्री राम ने एक एक कर अपने वनवासी मित्रों का परिचय गुरु वशिष्ठ से कराते हुए बताया कि बिना इन सबके सहयोग के राक्षसों को मार पाना मुश्किल था। माता कौशल्या ने भी उन सबको पुत्रवत मानते हुए आशीर्वाद दिया। सभी वनवासी मित्रों के साथ प्रभु श्री राम अपने महल की ओर चले तो अयोध्यावासी इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए घरों की छतों पर चढ़ गए और इस अलौकिक दृश्य को देखने लगे। सभी लोगों ने मंगल के लिए दरवाजों पर वंदनवार, ध्वजा और पताकाएं लगा दीं। स्त्रियां व युवतियां उनकी आरती करने को व्याकुल हो गईं। इस बीच गुरु वशिष्ठ ने ब्राह्मणों को बुलवाया और कहा कि आज शुभ घड़ी, सुंदर दिन और सभी शुभ योग हैं। आप सब अनुमति दें ताकि श्री रामचंद्र राज सिंहासन पर विराजमान हों। ब्राह्मणों ने भी कहा कि श्री राम का राज्याभिषेक पूरे जगत को आनंद देने वाला है इसलिए इस काम में अब देरी नहीं करना चाहिए। शहर के कई क्षेत्रों से आज ये शोभायात्रा गुज़री। जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार किया। शाम को साहूकारे क्षेत्र पर भरत मिलाप की लीला हुई। कल राज्याभिषेक के साथ लीला का विधिवत समापन होगा। शोभायात्रा में श्री रामलीला सभा के समस्त पदाधिकारी और सैकड़ों रामभक्त अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी के नेतृत्व में साफा बांधे चल रहे थे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago