The Voice of Bareilly since 2010

रामजी की निकली सवारी, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा, राजतिलक कर उतारी आरती

Bareillylive : मढीनाथ-नेकपुर श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में भगवान श्रीराम की वन से वापसी के बाद भगवान का राजतिलक हुआ। तद्उपरांत श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली गई। मढी़नाथ-नेकपुर के मुख्य मार्गों से होकर निकली इस शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल वर्षा एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। रास्ते में व्यापारियों ने मिष्ठान का भोग लगाकर जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया। पूरे मढी़नाथ और नेकपुर पर सभी भक्त हर्ष से उत्साहित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल चौधरी, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री नितेश पाल, अनिल यादव, बब्लेश सक्सेना, चरनजीत यादव टिंकू, कमल सक्सेना, सुरेंद्र कंबोज, अंकुर चौहान, हनी सक्सेना, हैप्पी यादव आदि लोग यात्रा में शामिल रहे। यात्रा का संचालन रामलीला कमेटी के संयोजक चरन सिंह यादव ने किया।

error: Content is protected !!