BareillyLive: राष्ट्रीय हिंदू संगठन की एक सभा (मीटिंग) का आयोजन आज वनखंडीनाथ मंदिर, बरेली पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी भाई बहन शामिल हुए। साथ ही बहुत से हिन्दू भाई बहनों को संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई गयी। सभी हिन्दू भाई बहनों को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के हिन्दू राष्ट्र संकल्प व उसको पूरा करने के लिए होने वाले आंदोलन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने हिन्दू देवी देवताओं, हिन्दू संस्कृति व लवजिहाद के विषय में हुए कड़ा रुख अपनाते हुये सख्त कानून बनाने की मांग भी की गई, साथ ही सभी को राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के संकल्प की शपथ भी दिलवाई गयी। सभी पदाधिकारियों व नवसदस्यों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी ( उड़ीसा) श्रीमति दीपा सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष आभा सक्सेना, राजीव रस्तोगी, राजीव शर्मा, नीरज अग्रवाल जिला सहप्रभारी, महेश कश्यप, ऋषभ रस्तोगी व काफी संख्या में हिन्दू भाई बहन उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय हिंदू संगठन की सभा में गूंजा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प








