Astha

भगवान कृष्ण का ग्रंथावतार है श्रीमद्भागवत: आचार्य मुकेश मिश्रा

BareillyLive: पुराना शहर कटरा चांद खां स्थित श्री सीताराम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य मुकेश मिश्रा ने द्वितीय दिवस की कथा में अनेक प्रसंगों की व्याख्या करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण कोई साधारण ग्रंथ नहीं है यह साक्षात भगवान कृष्ण का ग्रंथावतार है। इसलिए श्रीमद्भागवत में ही भगवान कृष्ण का दर्शन करना चाहिए। यदि जीवन में शांति और आराम चाहिए तो भजन करना चाहिए। क्योंकि भगवान के नाम स्मरण से ही मन को शांति मिलती है। आचार्य ने कहा कि पितामह भीष्म बाणों की शैया में छः महीने तक लेटे रहे और अंत में भगवान के भजन करके मुक्ति को प्राप्त हुए। आचार्य ने बताया कि जो फल बड़े-बड़े तप यज्ञ हवन से नहीं मिलता है वो फल आपको भगवान की कथा सुनने उनका नाम स्मरण करने से प्राप्त हो जाता है। जो जीव अपने लक्ष्य को याद रखता है वही सर्वश्रेष्ठ है। हमें ये मानव जीवन क्यों मिला है किस उद्देश्य के लिए मिला है इसे जरूर ध्यान रखें। जब तक आप इस मानव जीवन में अपने उद्देश्य को प्राप्त न कर लें तब तक उसके लिए मनोरथ करते रहें। क्योंकि जीवन की यात्रा का अंत मृत्यु है और मृत्यु इस जीवन का सत्य है। इसलिए इस जीवन को यूं ही न गवाएं और अपने सत्कर्मो को इतना बढ़ा ले की आपको मोक्ष की प्राप्ति हो जाए। कथा का वृतांत सुनाते हुए महाराज ने कहा कि भागवत वही अमर कथा है जो भगवान शिव ने माता पार्वती को सुनाई। लेकिन मध्य में पार्वती को निद्रा आ गई और वो कथा शुक अर्थात तोते ने पूरी सुन ली। यह भी पूर्व जन्मों के पाप का प्रभाव होता है कि कथा बीच में छूट जाती है। भगवान की कथा मन से नहीं सुनने के कारण ही जीवन में पूरी तरह से धार्मिकता नहीं आ पाती है। जीवन में श्याम नहीं हो तो आराम नहीं। भगवान को अपना परिवार मानकर उनकी लीलाओं मे मन को लगाना चाहिए। गोविंद के गीत गाए बिना शांति नहीं मिलेगी। इसलिए शांति चाहिए तो भजन करें। कथा श्रवण करके समस्त श्रोता गण भावविभोर हो गए। कथा के मुख्य यजमान तोताराम गुप्ता ने पत्नी सहित व्यास मंच की पूजा विधि- विधान से की। पंडित उमा शंकर शास्त्री, कुलदीप दीक्षित, अरुण शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ व्यासपीठ का पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर मुख्य यजमान तोताराम गुप्ता, सह यजमान उदय प्रकाश गुप्ता, मंदिर सीताराम के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, नरेश गुप्ता, रामकुमार वर्मा, गौरव शर्मा, जगदीश प्रसाद हलवाई, आदित्य कुमार, विवेक गुप्ता, ज्ञान सिंह, श्रीमती संतोष गुप्ता, श्रीमती मिथिलेश गुप्ता, रामादेवी, आनंद कुमारी एवं चंद्रकांता गुप्ता आदि ने सहयोग प्रदान किया l

बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago