The Voice of Bareilly since 2010

श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ विशेष श्रृंगार, भक्तों ने चखा प्रसाद

BareillyLive : श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज मे आज गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया, मंदिर महंत पंडित सुशील पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत काकंड और मंगला आरती प्रातः 06:00 बजे हुई उसके उपरांत श्री गणेश, गायत्री, दत्तात्रेय, साईनाथ पूजन हवन और महाभिषेक के साथ साथ खाटूश्याम का अद्भुत श्रंगार किया गया।दोपहर साढे बारह बजे मध्यान्ह आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारो साई श्याम भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डाक्टर के एम अरोडा, देवेन्द्र जोशी, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, प्रबीन भारद्वाज, संजय आयलानी, अशोक कुमार सक्सेना, अनुपम टीबडेबाल, उत्कर्ष अग्रवाल, रामबहादुर प्रजापति, अन्नू जयसवाल, नन्दकिशोर देबनानी, प्रदीप राजानी, गौरब अरोरा, मनोज मूलचंदानी, बिक्की अरोरा, अंकिता जी, इन्द्रेश जी, निक्कू सिंह आदि अनेक गणमान्य भक्त लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!