Astha

विश्व हिंदू महासंघ ने किया पदाधिकारियों की नियुक्ति व सम्मान समारोह का आयोजन

BareillyLive : विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आज एक निजी हॉल में सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार उपस्थित रहे, जिनका जनपद बरेली की टीम द्वारा पूरे जोर-शोर से स्वागत किया गया । प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ने जनपद बरेली के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम हिंदुओं को जागरूक रहने की आवश्यकता है और एकजुट होने की भी आवश्यकता है इसके द्वारा ही हम हिंदुओं का विकास कर सकते हैं। इस आयोजन में जनपद बरेली मंडल के अध्यक्ष उमेश कठेरिया भी उपस्थित रहे, उनका भी बरेली जनपद वासियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में उमेश कठेरिया ने भी अपने विचार प्रकट किए और कहा कि विश्व हिंदू महासंघ समस्त सनातनी लोगों को एकत्रित करने का प्रयास है जो हिन्दू धर्म में मान्यता रखें और हिन्दू शक्ति को मज़बूत करने का प्रयास करेंगे उनका इसमें स्वागत है हम झूठे वादों पर नहीं वेदों पर चलने वाले लोग हैं

कार्यक्रम में जनपद बरेली की कमेटी का गठन भी हुआ, जिसमें जनपद बरेली के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह गिरीश, मंडल मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिला मंत्री अभिषेक कुमार, जिला संयोजक भरत पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, जिला मंत्री महल सिंह, राज मिश्रा, रवि ठाकुर फरीदपुर, जिला मंत्री अभिषेक कुमार आदि लोगों की नव नियुक्ति की गई। इस आयोजन के दौरान अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सबने आयोजन में जोर-शोर के साथ प्रतिभाग किया एवं हिंदुत्व के लिए कार्य करने का प्रण किया।

बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

12 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

14 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago