शुक्र का मेष राशि में गोचर जाने क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव

ॐ भ्रगुपुत्राय विदमहे स्वेतवाहनाय धीमहि
तन्नः शुक्रः प्रचोदयात….

बरेली: 10 अप्रेल 2021 से शुक्र अपनी उच्च राशि से निकलकर मंगल की मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं।, जो 4 मई 2021 तक गोचर करेंगे आइए देखते है आपकी राशि पर ये क्या प्रभाव डालेंगे।

मेष राशि :- शुक्र के प्रभाव से सुन्दर शरीर, सम्मान, सफलता एवं चतुरता आदि से लाभ होता है |स्त्री एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है | परन्तु गृहस्थी तथा व्यवसाय कार्यो के संचालन में कुछ कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है |भाग्य साथ देता है |

वृष राशि :- शुक्र के प्रभाव से खर्च अधिक होता है तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से शक्ति प्राप्त होती है, शरीर में कुछ कमजोरी रह सकती है फिर भी आप बहुत परिश्रमी होगे |शत्रु पक्ष से कुछ कमजोर रहेंगे, माता का पक्ष भी कमजोर रहेगा |

मिथुन राशि :- शुक्र के प्रभाव से आमदनी खूब होती है परन्तु खर्चा भी अधिक बना रहेगा | मस्तिष्क में कुछ चिंता तथा परेशानिया बनी रहती है | संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा | विद्या बुद्धि के क्षेत्र में प्रवीणता प्राप्त होगी | संतान, विद्या तथा बुद्धि के क्षेत्र में कुछ कठिनाइया भी उठानी पड़ सकती है

कर्क राशि :- शुक्र के प्रभाव से पिता राज्य एवं व्यवसाय द्वारा सुख, सहयोग एवं सम्मान तथा लाभ की प्राप्ति होती है | माता, भूमि- भवन का सुख भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता है |इस समय आप शुक्र के प्रभाव से गंभीर बुद्धिमान, ऐश्वर्यशाली , धनी तथा सौंदर्य श्रंगार के प्रति प्रेम रखेंगे |

सिह राशि :- शुक्र के प्रभाव से पिता,राज्य तथा व्यवसाय के क्षेत्र में भी सुख, सफलता एवं सम्मान की प्राप्ति होती है | भाई- बहन की श्रेष्ठ शक्ति मिलती है | पराक्रम में वृद्धि होती है |आप इस समय शुक्र के प्रभाव से परिश्रमी, सद्गुणी, सुखी, धनी, यशस्वी तथा चतुर होगे |

कन्या राशि :- शुक्र के प्रभाव से भाग्य कमजोर रहेगा | धन- संग्रह में परेशानी रहेगी |धर्म का यथावत पालन नही होगा | कुटुंब से भी क्लेश मिलता है |आयु एवं पुरातत्व की शक्ति का लाभ प्राप्त होगा | आप गुप्त चतुराई एवं कठिन परिश्रम से धनोपार्जन करगे |

तुला राशि :– शुक्र के प्रभाव से स्त्री के पक्ष में कुछ कठिनाइया भी रहते हुए भी उससे शक्ति प्राप्त होती है | शारीरिक परिश्रम द्वारा दैनिक व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलती है | आयु तथा पुरातत्व की शक्ति का भी लाभ मिलता है | शुक्र के प्रभाव से आप को शारीरिक सौंदर्य, आत्मबल तथा प्रभाव की प्राप्ति होती है

वृश्चिक राशि :- शुक्र के प्रभाव से शत्रु पक्ष में शांतिपूर्ण उपायो द्वारा आप अपना काम निकाल लेंगे | गृहस्थी के कार्य संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा |बाहरी स्थानो के सम्बन्धो से परेशानी हो सकती है | खर्च अधिक रहेगा तथा बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से अत्यधिक परिश्रम के द्वारा सामान्य लाभ प्राप्त होगा |

धनु राशि :– शुक्र के प्रभाव से विद्या एवं बुद्धि की प्राप्ति होती है | वाणी की शक्ति की प्राप्ति होती है | कला एवं चातुर्य का लाभ भी होता है | परन्तु संतान पक्ष में कुछ कठिनाइयों के साथ सफलता मिलती है | अपनी विद्या बुद्धि द्वारा आमदनी को बढ़ा सकते है | शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी तथा झग़डे- झंझट, मुक़दमे आदि के द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते है |

मकर राशि :- शुक्र के प्रभाव से माता, भूमि एवं मकान का लाभ प्राप्त होगा तथा बुद्धि योग से आमदनी के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी |पिता का सहयोग, राज्य से सम्मान, व्यवसाय से लाभ विद्या में प्रवीणता तथा संतान पक्ष से सहयोग भी प्राप्त होता है | आप इस समय शुक्र के प्रभाव से नीतिज्ञ, विचारवान, शीलवान तथा सुख शांतिपूर्ण समय निकालेंगे|

कुम्भ राशि :- शुक्र के प्रभाव से भाई- बहनो का सुख मिलेगा तथा पराक्रम में विशेष वृद्धि होगी | माता , भूमि, मकान आदि का सुख भी मिलेगा | तथा घरेलु सुख के साधन भी प्राप्त होगे | भाग्य की विशेष उन्नति होगी तथा धर्म का पालन भी करेंगे |इस समय आप शुक्र के प्रभाव से आप धनि, धर्मात्मा, सुखी, यशस्वी, पराक्रमी तथा भाग्यशाली होगे |

मीन राशि :- शुक्र के प्रभाव से अपने पुरुषार्थ द्वारा धन की वृद्धि करने का प्रयत्न करेंगे तथा पूर्ण सफलता प्राप्त नही होगी | कुटुंब के सुख में कुछ कमी बनी रहेगी | भाई- बहनो के सुख में भी कमी बनी रहेगी | आयु में वृद्धि होती है तथा पुरातत्व की शक्ति का लाभ होता है |

उपाय :-

1 . सदा साफ़ सुथरे प्रेस किये हुए कपडे पहने |
2 रेशमी वस्त्र किसी गरीब कन्या के विवाह में दान करें |
3 दही या शहद या दोनों चीजों का दान करें या शिवजी को पंचामृत से स्नान कराए |
भाभी और अपने बच्चों की मामी के साथ आदर भरा व्यवहार करे |
5 शरीर पर किसी भी तरह की चांदी धारण करें |


राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य
9058810022

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

20 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

50 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago