The Voice of Bareilly since 2010

ज्वाइंट कम्युनिकेशन पर लाॅन्च हुआ सैमसंग S8 और S8+

ज्वाइंट कम्युनिकेशन पर सैमसंग एस8+ का केक काटते कंपनी के अधिकारी।

सैमसंग एस8+बरेली। सैमसंग स्मार्ट फोन के नये माॅडल  S8 और S8+ आज शहर में लाॅन्च किए गये।  एमसीआई प्लाजा स्थित ज्वाइंट कम्युनिकेशन पर इसकी लाॅन्चिंग कम्पनी के जोनल सेल्स मैनेजर ने की। लाॅन्चिंग के अवसर पर चार ग्राहकों ने हाथों हाथ फोन खरीदा और कम्पनी की ओर से उपहार प्राप्त किये।

ज्वाइंट कम्युनिकेशन के स्वामी राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह एक अद्भुत स्मार्टफोन है। कम्पनी ने यह फोन मार्च में लाॅन्च किया था। इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले और इसका रिजोल्यूशन 1440 गुणा 2960 पिक्सल का है। बताया कि 64,900/- रुपये कीमत का यह फोन 32 और 64 जीवी इंटरनल मेमोरी के साथ ब्लैक, आॅर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्ल्यू और मैपल गोल्ड रंगों में उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि पहले चार फोन रोहित अग्रवाल, युवराज सिंह, प्रियंका सरकार और आर्यन अग्रवाल ने खरीदे। इन्हें कम्पनी की ओर से उपहार भी दिये गये।

इससे पूर्व फोन की लाॅन्चिंग के लिए फोन के माॅडल का केक काटा गया। इस अवसर पर कम्पनी के जोनल सेल्स मैनेजर विवेक कुमार शर्मा, एसबीएनएल के जोनल मैनेजर राजेश पाण्डेय, एबीएम पियूष कुमार, एएसएम प्रवीन ठाकुर, सेल्स आॅफिसर निखिल माहेश्वरी, वितरक पुष्पम अग्रवाल और ज्वाइंट कॅम्युनिकेशन के स्वामी राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!