The Voice of Bareilly since 2010

डीएम ने किया गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण, दिये ये आवश्यक निर्देश

wheat purchase centerबरेली। जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवेल ने गेहूॅ खरीद केन्द्र खेडा एवं देवचरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्राम खेडा पर यूपी स्टेट एग्रो का केेन्द्र खुला है केन्द्र पर आज 603 कुन्तल गेहूं खरीद हो चुकी थी तथा 10-12 ट्रेक्टर ट्राली खड़ी थी।

केन्द्र प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 11-12 सौ कुन्तल खरीद हो रही है तथा शाम को लोडकर चली जाती है। गत दिवस तक केन्द्र पर 14700 कुन्तल गेहूॅ खरीद हो चुुकी है। केन्द्र पर दो कांटे लगे थे। गेहूॅ की आवक को देखते हुए डीएम ने एक कांटा और बढ़ाने के निर्देश दिये। डीएम ने खरीदे गये गेहूॅ का पानी से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।

wheat purchaseनिरीक्षण के दौरान किसान ओमप्रकाश का गेहूॅ तौला जा रहा था। किसान ने बताया उसके पास 20 बीघा जमीन है। पूर्व में गेहूॅ विक्रय करने वाले किसान बेनीराम ग्राम बाबू नगला व भमौरा के महावीर सिंह को फोन लगाकर डी0एम0 ने उनसे गेहूॅ विक्रय की तश्दीक की और उन्हे पैसा प्राप्त होने की जानकारी ली। डी0एम0 ने क्रय केन्द्र के रिकार्ड, बोरो की उपलब्धता का भी अवलोकन किया। उन्होने गेहूॅ की तौल करने वाले व ट्रको पर लोड करने वाले मजदूरो से भी वार्ता की और उन्हे समय से भुगतान होने की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि केन्द्र पर कोई परेशानी नही है और 1635 रुपये प्रति कु0 का रेट मिल रहा है।

ग्राम खेडा के उपरान्त डी.एम ने भारतीय खाद्य निगम के केन्द्र देवचरा का निरीक्षण किया। इस केेन्द्र पर आज 80-90 कु0 गेहूॅ खरीद हो चुका था गत दिवस तक केन्द्र पर 10400 कु0 गेहूॅ खरीदा जा चुका था। पैसा-बोरा उपलब्ध थे। यहाॅ पक्का शेड था। अब तक 170 किसानों से गेहूॅ खरीदा जा चुका है। यहाॅ भी डी0एम0 ने कम गेहूॅ विक्रय करने वाले छोटे किसानों से फोन कर विक्रय की जानकारी ली। मजदूरों से भुगतान होने के बारे मे पूछताछ की। यहां अपेक्षा से कम आवक पाये जाने पर डीएम ने एडीएम को निर्देशित किया कि लेखपालों को कहे कि वह किसानों से क्रय केन्द्रो पर गेहूॅ विक्रय हेतु सम्पर्क कर उन्हें भेजे।

error: Content is protected !!