Categories: Bareilly News

वन महोत्सव का हुआ आयोजन, आयुक्त सेलवा कुमारी ने लगाया पौधा

बरेली लाइव। वन प्रभाग के अन्तर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज कैण्ट क्षेत्र निकट शमशान भूमि (कैण्ट ठिरिया निजावत खॉ मार्ग) पर किया गया। आज का ये वृक्षारोपण कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार मुख्य रूप से महिला शक्ति के सम्मान में आयोजित किया गया जिसमें उक्त स्थल पर शक्ति वन की स्थापना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० अरूण कुमार मा० वन मंत्री उ०प्र० रहे जिनके द्वारा हरिशंकरी रोपित की गयी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती सेल्वा कुमार जे० आयुक्त बरेली मण्डल बरेली द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया।

आयुक्त सेलवा कुमारी

इसी क्रम अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार , महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम जेठा व इनरव्हील क्लब के कई सदस्य एवं बरेली शहर से विभिन्न संगठनों व संस्थाओं से आयी हुईं महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं द्वारा पौधारोपण कर शक्ति वन की स्थापना की गयी। वनमंत्री अरुण कुमार द्वारा अपने उद्बोधन में अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने तथा रोपित पौधो का हर हाल में बचाने का आवहान किया गया। साथ ही आयुक्त सेलवा कुमारी द्वारा महिलाओं से अपील की गयी कि परिवार में जितने सदस्य है उतनी संख्या में पौधों का रोपण किया जाये तथा उन्हे बचाया भी जाये। पौधरोपण सुरक्षित स्थानो पर किया जाये। प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर, विवाह की वर्षगांठ पर तथा अपने पूर्वजो की याद में पौधारोपण करे।


कार्यक्रम में ललित कुमार वर्मा मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन, विजय सिंह वनसंरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक वन एवं वन्य जीव बरेली वृत्त, समीर कुमार प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, कमल कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, वैभव चौधरी क्षेत्रीय वनाधिकारी बरेली व अन्य स्टॉफ मौके पर उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago