The Voice of Bareilly since 2010

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम

करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

bareillylive@bareillynews:बरेली। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाई की टीम ने विद्यालयों में पहुंचकर प्रधानाचार्यों, शिक्षकों के समक्ष विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा भी कराई गई।
*
अभियान के अंतर्गत कन्या इंटर कॉलेज बिथरी चैनपुर, पी.एस. इंटर कॉलेज दोहन, राजकीय हाई स्कूल *बिथरी चैनपुर, श्री पी.सी आजाद इंटर कॉलेज बरेली, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बिथरी चैनपुर, गुलाब राय मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली तथा कान्तिकपूर बालिका विद्या मंदिर इंटर *कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त सीता रसोई समिति, वरदान हॉस्पिटल, जिला कारागार बरेली में भी कार्यक्रम* आयोजित किए* गए।

ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से कहा गया कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज की आधारशिला हैं। इस महाअभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से बचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!