आंवला में विवाह बंधन में बंधे 14 युगल, मंत्री-पालिकाध्यक्ष ने बांटे चेक

शरद सक्सेना, आंवला (बरेली)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षीं सामूहिक विवाह योजना के तहत आंवला नगर पालिका ने 14 नवयुगल को योजना के चेक वितरित किये। आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया था। यहां 5 मुस्लिम युगल सहित कुल 14 जोड़ों को सिंचाईमंत्री धर्मपाल सिंह ने अनुदान राशि के चेक सौंपे।

इससे पूर्व विवाह समारोह की वधुएं रामबेटी, गीता, रेशू, रीता, मैनाज, नीरज मौर्य, अंजुम, कंचन, पूजा, सीमा, निशा, सायमी बी, राजकुमारी, सुवालीन अपने अविभावकों और वर पक्ष के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। वहां नवयुगल ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। यहीं पर योजना के अनुसार 10 हजार रू0 की राशि का दहेज भी वर-वधु पक्ष को चेयरमैन संजीव सक्सेना और उनकी पत्नी सीमा सक्सेना द्वारा दिया गया।

इससे पूर्व विवाह समारोह की वधुएं रामबेटी, गीता, रेशू, रीता, मैनाज, नीरज मौर्य, अंजुम, कंचन, पूजा, सीमा, निशा, सायमी बी, राजकुमारी, सुवालीन अपने अविभावकों और वर पक्ष के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। वहां नवयुगल ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। यहीं पर योजना के अनुसार 10 हजार रू0 की राशि का दहेज भी वर-वधु पक्ष को चेयरमैन संजीव सक्सेना और उनकी पत्नी सीमा सक्सेना द्वारा दिया गया।

महिला सशक्तिकरण कर रही प्रदेश सरकार

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस जनहितकारी योजना के माध्यम से सरकार महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। गरीब व्यक्ति को धन की कमी के कारण अपनी बेटी के विवाह में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अब इस योजना से गरीब की यह समस्या खत्म हो गयी है।

59 विवाह करा चुकी पालिका, 15 की और तैयारी

चेयरमैन संजीव सक्सेना ने बताया कि पालिका इन 14 शादियों को मिलाकर कुल 59 गरीब कन्याओं के विवाह सम्पन्न करा चुकी है। शीघ्र ही हम 15 और जोड़ों के विवाह इस योजना के अन्तर्गत कराएंगे। संजीव ने बताया कि पहले इस येजना में अनुदान की राशि 35 हजार रूपए थी, अब 51 हजार रूपए कर दी गई है। इसमें 35 हजार के चेक द्वारा अनुदान राशि कन्या के खाते में जाएगी। 10 हजार रूपए का सामान और 6 हजार रूपए विवाह कार्य सम्पन्न कराने में खर्च किये जा रहे हैं।

एक आवेदक जांच में मिला अपात्र

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कुल 15 आवेदन आए थे जिसमें जांचोपरान्त पाया कि एक आवेदक का विवाह पहले ही हो चुका था। उसको अपात्र घोशित कर उसका अनुदान रोक दिया गया है।
यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में पालिका ईओ राजेश कुमार सक्सेना, वीरसिंह पाल, रामनिवास मौर्य, उशा सतीजा, डा. इन्द्रपाल सिंह, प्रमोद अनुरागी, कांता रस्तोगी, वीना रस्तोगी, पंकज सिंह, जयसिंह, हरीश सिंह, सौरभ सक्सेना, इन्द्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago