Bareilly News

बरेली समाचार- सेनानायकों को समर्पित होगा उत्तराखंड महासभा का 14वां वसंतोत्सव

बरेली : उत्तराखंड महासभा का आगामी वसंतोत्सव-22 देश के वीर सेनानायकों को समर्पित होगा। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा बरेली इकाई की विद्युत निरीक्षण भवन में मंगलवार को हुई बैठक में महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने यह जानकारी दी।

घिल्डियाल ने बताया कि 27 फरवरी 2022 को होने वाला 14वां वसंतोत्सव स्वर्गीय सीडीएस बिपिन रावत व हमारी सेना के सेनानायको को समर्पित होगा। इस बार के आयोजन में एयर मार्शल अशोक गोयल (सेवानिवृत्त) का नागरिक अभिनंदन, कर्नल सुरेश जोशी (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड गौरव सम्मान एवं युद्ध में शहीद हुए वीर सेनानायकों की धर्मपत्नियों का नागरिक अभिनंदन मुख्य विषय होंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सप्तम स्वर्गीय डॉ वीरेन डंगवाल साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अवनीश यादव को प्रदान किया जाएगा।

आज मंगलवार को ही वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 हेतु कमेटी का चुनाव/मनोनयन भी किया गया। सर्वश्री कर्नल एमसी पंत, डॉ हरीश भट्ट, राम सिंह, महेश चंद खर्कवाल, डॉ रमाकांत डंडरियाल, सुरेंद्र राजेश्वरी (संरक्षक मंडल) में होंगे। सर्वश्री दामोदर लोहानी अध्यक्ष, केसी जोशी कार्यवाहक अध्यक्ष, सुधा रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गये।

नीलम जेठा अध्यक्ष (महिला  प्रभाग), सुशीला धस्माना महामंत्री (महिला प्रभाग), सतीश नैथानी, केसी चौधरी, हरेंद्र सिंह कंडारी,  केसी चौधरी, पीएस दताल और जीत सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष, चंदन सिंह नेगी महासचिव, आनंद सिंह रोदियाल, भारत सिंह रावत, ज्ञान सिंह रावत, भास्कर सिंह रावत, अभिनीत नेगी एवं अरविंद नैथानी (सचिव) हेमंत डिमरी कोषाध्यक्ष, सुबोध कंडवाल आय-व्यय निरीक्षक एवं सलाहकार तथा जेसी काला मुख्य सलाहकार बनाये गये।

नारायण सिंह दुगताल, रमेश पांडे एवं गिरीश पांडे (सलाहकार मंडल). गिरीश पांडे (संगठन मंत्री), जीत सिंह बजेठा, आनंद मणि रतूड़ी एवं नंदन सिंह बिष्ट (कार्यक्रम संयोजक मंडल), टेक सिंह नेगी एवं जगदीश आर्य (सांस्कृतिक प्रभारी) तथा सीपी गोस्वामी (विधिक सलाहकार) मनोनीत किए गए। बैठक के अंत में स्वर्गीय बिपिन रावत, मधुलिका रावत, अवधेश वाणि महाराज व डॉ एनके धस्माना को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago