U.P. News

रमेश भैया, विजय पाठक सहित 15 हस्तियों को 2021 का “पर्यावरण प्रहरी सम्मान”

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के लिए बरेली की कलाकार अंशिका अग्रवाल, लवी सिंह सहित पांच लोग ब्रांड एम्बेस्डर भी बनाए गए।

लखनऊ/शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नवरंग फाउंडेशन ने 15 पर्यावरण प्रेमियों को वर्ष 2021 के डिजिटल “पर्यावरण प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया। इसके अलावा ब्रांड एम्बेस्डर भी चुने गए।

सम्मानित हस्तियों में वाटर वूमेन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध  मध्य प्रदेश की शिप्रा पाठक, शाहजहांपुर जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी रमेश भैया, ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और संस्कृति विभाग में दर्जा राज्यमंत्री डॉ. आरएस. पुण्ढीर, वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति प्रेम को समर्पित जलेसर (राजस्थान) के मोहनलाल कड़सवारा, गोमती बचाओ आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जेवाँ कोठी के राजीव सिंह, मुंबई के मशहूर संगीतकार सरोज सुमन, प्रसिद्ध स्तंभकार अमित त्यागी, जगाधरी निवासी चिराग सिंह, बिहार दीपक पोद्दार, गोमती बताओ आंदोलन और वृक्षारोपण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शाहजहांपुर के संजय उपाध्याय और पर्यावरण प्रेमी डॉ. विजय पाठक, पर्यावरण मित्र संस्था मुरादाबाद के अध्यक्ष नैपाल सिंह पाल और वरिष्ठ पत्रकार हरिओम त्रिवेदी शामिल हैं।

हिरणों के साथ वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति प्रेम को समर्पित जलेसर (राजस्थान) के मोहनलाल कड़सवारा।

पर्यावरण प्रेमी और साहित्यकार प्रदीप कुमार आदि ने कहा कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन-ऑक्सीजन की चीखें सुनाई दे रही थीं। ऐसी चीत्कार हमने पहले कभी नहीं सुनी थी। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि इस बार देशभर में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाकर संपूर्ण जीव जगत के लिए भरपूर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं। आगे बेहतर कार्य करने वालों को पर्यावरण सचेतक और पर्यावरण पुरस्कारों की घोषणा भी की जाएगी।

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के लिए कई पर्यावरण प्रेमी हस्तियों को ब्रांड एम्बेस्डर भी चुना गया है। इनमें गाजियाबाद की मिसेज इंडिया 2019 के लिए चयनित प्रतिभागी हर्षिता वर्मा, कलावा से रामायण के 501 पात्रों का नाम लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली बरेली की युवा कलाकार अंशिका अग्रवाल, इनवर्टिस विश्वविद्यालय की व्याख्याता और पर्यावरण प्रेमी लवी सिंह, अंबाला की योगाचार्य और पर्यावरण प्रेमी एकता गगन डांग, नेपाल की प्रियंका पेड़ीवाल अग्रवाल आदि शामिल हैं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप वैरागी ने बताया कि 5 जून से शुरू होने वाला वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान बरसात के पूरे मौसम में चलता रहेगा। प्रतिदिन मिट्टी के गोले बनाकर उनमें बीज रखे जाएंगे और उन्हें सूनी सड़कों के किनारे तथा खाली पड़े मैदानों में फेंका जाएगा जो बारिश के समय पौधे का रूप लेंगे और आगे चलकर वृक्ष बनेंगे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago