Bareilly News

मंगल पांडे पुरस्कार से सम्मानित होंगे 251 कोरोना योद्धा

बरेली : राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जनता की सेवा करने वाले लोगों (कोरोना योद्धाओं) को मंगल पांडे पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 17 नवम्बर को यहां आयोजित होने वाले एक समारोह में बरेली जनपद और आसपास के ऐसे 251 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति की ओर से यहां एक बारात घर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरडी शर्मा ने यह जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत शुक्ला ने बताया कि उनकी संस्था जनहित के लिए समय-समय पर अनेक कार्य करती रहती है जैसे कि आर्थिक रुप से गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराना, शिक्षा से वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना, मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को दूर करना आदि।

जिलाध्यक्ष शरद शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एके शर्मा (पूर्व आईएएस अधिकारी, विधान परिषद के सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) होंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली के महापौर उमेश गौतम तथा पूर्व मंत्री मुकुल उपाध्याय मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार जोशी (प्रदेश महासचिव मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति) ने बताया की कार्यक्रम को भव्य और विशाल रूप देने के लिए हमारे कार्यकर्ता बरेली के एक-एक घर में निमंत्रण देने जाएंगे कार्यक्रम के संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र विवेक मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम में कवि स्वदेश यादव अपनी में देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष (मेरी आवाज़ सुनो जनकल्याण समिति) भक्ति सिंह करेंगी।

प्रेसवार्ता में ओमवीर सिंह, विवेक मिश्रा, आशुतोष तिवारी, रीना शर्मा, मनोहर देवी सक्सेना, नंदिनी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

17 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago