बरेली@BareillyLive: उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली के तत्वावधान में लगने वाला उत्तरायणी मेला इस बार 13, 14 और 15 जनवरी 2026 को बरेली क्लब मैदान पर लगेगा। यह घोषणा यहां खुशहाली सभागार में अध्यक्ष अमित पन्त की अध्यक्षता में हुई आमसभा में किया गया। आम सभा का संचालन महामंत्री मनोज पांडेय ओर वरिष्ठ सचिव रामेष्वर पांडेय ने किया।
अमित पंत ने बताया कि 13 ,14 ,15 जनवरी 2026 को उत्तरायणी मेलर बरेली क्लब मैदान में अपने संस्कृति को बचाते हुये बड़े ही दिव्य भव्य और शानदार तरीके से लगाया जाएगा। महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि इस बार हमें मुख्य प्रायोजक कृषक ऑर्गनिक ताड़ीखेत रानीखेत हो चुका है। जो एक बडी उपलब्धि है। कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट ने बताया कि अभी तक लगभग 90 स्टाल बुक हो चुके है। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि इस बार मेले में नए उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। लोकप्रिय कलाकारों को मेले का निमंत्रण दिया जा चुका है।

ऑडिटर कैलाश पांडेय ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। मेला प्रभारी चंदन नेगी ने के बताया कि इस बार मेले को नई बुलंदियों पर लेकर जायंगे। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुल भट्ट विनोद जोशी, तारा जोशी ,भुवन पांडेय, रमेश शर्मा, आनन्द रतूड़ी, देवेंद्र रावत, कुँवर सिंह बिष्ट, अम्बा दत्त मठपाल ,जीत सिंह बोहरा, शंकर सिंह बोहरा ,अंशुल सती, जगदीश सती ,भवानी जोशी , दिनेश पंत ,चंद्र प्रकाश जोशी , के सी पांडेय, डॉक्टर अनिल बिष्ट ,मदन बिष्ट , पूरन मेहरा ,प्रभात गैरोला, पुष्कर राणा, कैप्टन मोहन बिष्ट , मोहन पाठक ,गोपाल मेहरा, पदम् रावत आदि का विशेष सहयोग रहा।





