The Voice of Bareilly since 2010

ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने CHC पर लगाया जाम

aonla newsआँवला। आंवला-रामनगर मार्ग पर ट्रक की चपेट में बाइक आने पर एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्ताए ग्रमीणों ने सीएचसी पर जाम लगा दिया तथा ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब 3 घण्टे जाम के बाद पुलिस के आश्वासन के चलते छात्र सूर्यप्रताप के शव का पंचनामा भर सका।

चम्पतपुर निवासी 10 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह आंवला-रामनगर रोड स्थित बाल विद्यापीठ स्कूल मे कक्षा 5 में पढ़ता था। वह बुधवार सुबह विद्यालय जाने के लिए चम्पतपुर से निकला तथा रामनगर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खडा हो गया। इतने मे ग्राम मउचन्दपुर के चाचा-भतीजे वाहिद व अब्दुल कादिर बाइक से आंवला जा रहे थे। सूर्य प्रताप सिंह ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने सूर्य प्रताप सिंह को बाइक पर बैठा लिया।

यहीं से कुछ ही दूरी परएक अस्पताल के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 वर्षीय छात्र सूर्यप्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल होग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी पर सभी घायलों को पहुंचाया गया। वहां से चाचा-भतीजे दोनों को गंभीर हालत में बरेली उपचार हेतु भेज दिया गया। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।

bareilly newsगुस्ताए ग्रमीणों ने लगा दिया जाम

छात्र की मौत की खबर से चम्पतपुर गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्कूल में जैसे ही छात्र की मौत का समाचार पहुचा विद्यालय प्रबंधन ने तुरन्त विद्यालय का अवकाश कर समस्त विधालय परिवार सीएचसी की ओर दौड़ पड़ा।

सतीश सिंह का वेटा सूर्यप्रताप अकेला घर का चिराग और होनहार बालक था। विद्यालय के अध्यापकों का कहना है कि वह मेघावी छात्र था। गुस्ताए ग्रमीणों ने सीएचसी पर जाम लगा दिया तथा ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब 3 घण्टे जाम के बाद पुलिस के आश्वासन के चलते छात्र सूर्यप्रताप के शव का पंचनामा भर सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घायल वाहिद मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वह कुछ दिनों पहले यहां अपने गांव मउचन्दपुर आया था। उसका भतीजा अब्दुल कादिर भी एक विधालय का छात्र है।

error: Content is protected !!