The Voice of Bareilly since 2010

सेवानिवृत्त हुए इज्जतनगर मंडल के 53 रेल कर्मचारी

NER Izzatnagarबरेली। इज्जतनगर मंडल के 53 रेल कर्मचारी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये। अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने रेल कर्मचारियों को समापक राशि का परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज प्रदान किये। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राम कमल, मंडल वित्त प्रबंधक विनीत द्विवेदी, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक तौकीर अहमद सिद्दीकी, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार तथा नरमू के केन्द्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, मंडल मंत्री कामरान अहमद सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!