The Voice of Bareilly since 2010

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह समारोह में गायत्री परिवार के ब्राह्मणों द्वारा 575 विवाह संपन्न

Bareillylive : मुख्यमंत्री समूह विवाह समारोह में जिला अधिकारी रविंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में समाज कल्याण विभाग बरेली नें गायत्री परिवार के ब्राह्मणों के मंत्र उच्चरणों से लगभग 575 विवाह संपन्न कराये जिसमें हिंदू मुस्लिम समानता को दृष्टिगत रखते हुए निकाह और फेरे रीति रिवाज के साथ कराये गये उत्तम भोजन की व्यवस्था समानता के साथ एक ही पंडाल तले संयुक्त की गई जिसमें वर, वधू के परिवार जन और रिश्तेदारों ने संयुक्त रूप से भोजन ग्रहण किया और सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिसमें सांसद छत्रपाल गंगवार, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे की मौजूदगी में विकासखंड आलमपुर जाफराबाद, मझगवां, रामनगर, बहेड़ी, रिछा, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज नगर परिषद, नगर पंचायत बिशारतगंज, देवरनिया, शेरगढ़, शीशगढ़, मीरगंज और शाही के वर वधू के विवाह कराए और नव विवाहित वर, वधू को उपहार देते हुए आशीर्वाद दिया और उनके विवाहित जीवन सफल कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की गयी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सहयोग करते हुए राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की भी सहभागिता रही और संस्थान के पदाधिकारीगणों एवं सदस्यगणों ने नव विवाहित वर वधू को आशीर्वाद और उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य आयोग महिला की सदस्य पुष्पा पांडे, सांसद छत्रपाल गंगवार के अलावा राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, मंजुला खंडेलवाल, रामकिशोर, प्रिंस सक्सेना, चंद्र प्रकाश, पूजा पाल, बबली गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!