The Voice of Bareilly since 2010

धार्मिक सेवा समिति का 69वां दशहरा मेला दो अक्टूबर को विष्णु इंटर कॉलेज प्रांगण में

Bareillylive : विगत कई वर्षों से मॉडल टाउन बरेली में धार्मिक सेवा समिति द्वारा आयोजित विराट भव्य दशहरा मेला बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता रहा है। महामंत्री रवि छाबड़ा ने बताया कि यह भव्य मेला विभाजन के बाद सन 1950 से मॉडल टाऊन में लगाया जा रहा है, बरेली के सब से बड़े मेले के रूप इसे जाना जाता रहा है। उन्होंने यह भी बताया पहले राजगद्दी की शुरुआत जिला परिषद कार्यालय से होती थी और यह पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मॉडल टाऊन दशहरा मेला ग्राउंड पहुंचती थी।

कोरोना काल के कारण कुछ वर्ष तक यह मेला नहीं लग पाया। कमेटी के अथक प्रयासों से इस बार पुनः यह मेला श्री विष्णु इंटर कॉलेज बरेली में नए स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। जहां 1 अक्टूबर को मॉडल टाऊन में लंका दहन होगा। महामंत्री रवि छाबड़ा ने यह भी बताया कि 02 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे राजगद्दी यात्रा श्री हरि मंदिर के शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर, रामायण मंदिर, दरगाह मंदिर होते हुए मेला स्थल में पहुंचेगी। मेला स्थल पर 50 फुट ऊंचे रावण और 40-40 फुट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए गए है। इस अवसर पर आतिशबाजी का जोरदार मुकाबला भी देखने को मिलेगा।

मेला के मुख्य अतिथि पर्यावरण एवं वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना होगे। मेला का शुभारंभ महापौर उमेश गौतम के द्वारा होगा। अतिथि के रूप में जिलाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद होगे।

आज की वार्ता में मेला कमेटी अध्यक्ष संजीव चांदना, मेला इंचार्ज अतुल कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील अरोरा, अश्वनी ओबेरॉय, अनिल अरोरा, जुगल किशोर मक्कर, अमरजीत सिंह बग्गा, कोषाध्यक्ष संजय आनन्द, मीडिया प्रभारी गोविन्द तनेजा, धीरज सेठी वा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अंत में महामंत्री रवि छाबड़ा ने सभी बरेली वासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधार कर मेले को सफल बनाने की अपील की है।

error: Content is protected !!