Bareilly News

सेवा भारती के अच्छे कार्यों की जानकारी समाज को देने का आह्वान

बरेली। “अच्छे कार्यों का समाज में प्रतिसाद कठिनाइयों से मिलता है। देश में मदर टेरेसा के द्वारा संचालित सेवा कार्य छह सौ से भी कम हैं फिर भी उनकी चर्चा अधिक होती है। राष्ट्रीय सेवा भारती के सेवा कार्य एक लाख से भी अधिक हैं लेकिन उनकी चर्चा कम है। ऐसा हमारे प्रसिद्धि से दूर रहने के स्वभाव के कारण हुआ। अतएव किए गए अच्छे कार्यों के बारे में समाज को बताना जरूरी है।”

विद्या भारती ब्रज प्रदेश प्रचार विभाग द्वारा आयोजित प्रांतीय बैठक में मंत्री शिव कुमार ने उक्त विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र में क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने रीति-नीति के सम्बन्ध में ध्यानाकर्षण कराते हुए मार्गदर्शन किया। क्षेत्र प्रचार प्रमुख अक्षी अग्रवाल ने सोशल मीडिया के विविध प्लेट फॉर्म की तकनीकी  जानकारी अपनी पीपीटी द्वारा दी।

प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख लोकेश्वर प्रताप सिंह ने पूर्व छात्र परिषद के पोर्टल की उपयोगिता और अनुप्रयोग की जानकारी दी। विवेक मिश्रा ने फोटो पत्रकारिता के महत्व, उपयोग और इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्या प्रबोधिनी पत्रिका के संपादक योगेश ने पत्रिका के आगामी अंक के बारे में जानकारी दी

समापन सत्र में प्रांत प्रचार प्रमुख कृष्ण कान्त दुबे ने प्रचार विभाग के संगठनात्मक स्वरूप को सुदृढ़ करने पर बल दिया। प्रांत संवाददाता डॉ. रामसेवक ने आग्रह किया कि अपने श्रम और कार्य कौशल से कार्य को प्रभावी ढंग से खड़ा करें।

इस अवसर पर संगठन मंत्री हरि शंकर जी, प्रदेश निरीक्षक गोपी नाथ अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

8 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

9 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

14 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago