Categories: Bareilly NewsNews

MJPRU बनेगी पंडित राधेश्याम-आलाहजरत का शोध केंद्र

बरेली, 8 सितम्बर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय पंडित राधे श्याम कथा वाचक और आला हजरत पर शोध का बड़ा केंद्र बनेगा। लंबे समय से रुहेलखंड विवि में दोनों महान विभूतियों की पीठ (चेयर) स्थापित करने की मांग मंगलवार को पूरी हो गई। मुख्यमंत्री से मिले शायर वसीम वरेलवी ने पीठ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा तो मुख्यमंत्री ने मंच से ही पीठ स्थापना की घोषणा कर दी। पीठ स्थापना के बाद उनके  जीवन पर रिसर्च करने के साथ साथ उनके जीवन संबंधी लोगों को जानकारी मिल सकेगी।

यह होती है पीठ : विश्वविद्यालयों में महापुरुषों के जीवन और उनके विचारों पर रिसर्च करेने के लिए चेयर (पीठ) स्थापित की जाती है। यह एक सेंटर होता है, जहां उनसे जुड़े साहित्य और अब तक हुए रिसर्च के दस्जावेज रखे जाते हैं। इस क्षेत्र से जुड़े किसी प्रोफेसर या रिसर्च स्कॉलर को रखा जाता है। कहीं स्थायी पीठ होती और कहीं अस्थायी पीठ स्थापित की जाती है।

बरेली के लोग काफी लंबे समय से पीठ स्थापित करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री के सामने यह प्रस्ताव रखा तो उन्होंने इसे मान लिया और मंच से ही घोषणा की। पीठ बनने के बाद रुहेलखंड विवि इन महापुरुषों का शोध का बड़ो केंद्र बनेगा। –वसीम बरेलवी, अंतरराष्ट्रीय शायर

रुहेलखंड विवि में पीठ स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री की यह घोषणा स्वागत योग्य है। इससे आलाहजरत और पंडित राधेश्याम के बारे में लोगों को जानने का मौका मिलेगा और उनके जीवन और सामाजिक योगदान से जुड़ी नई बाते सामने आएंगी। –डा. आरबी सिंह–प्राचार्य बरेली कॉलेज

रुहेलखंड विवि में पीठ स्थानित करने की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। विभिन्न विश्वविद्यालय में महापुरुषों के नाम पर चेयर स्थापित है। अब रुहेलखंड विवि को भी इसका गौरव मिलेगा। -प्रो. मुशाहिद हुसैन, कुलपति

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

12 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

14 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago