The Voice of Bareilly since 2010

योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में भाग लेने गया भाजपाइयों का जत्था

शैलेंद्र विक्रम

बरेली : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आयोजित किए जा रहे समारोह में भाग लेने गुरुवार को लखनऊ रवाना हुए।

इस दौरान शैलेंद्र विक्रम ने यह हम सबका सौभाग्य है कि जनता ने वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और पुनः योगी  आदित्यानाथ को आशीर्वाद देकर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। हम सब कार्यकर्ता मिलकर देवतुल्य जनता के विश्वास को कायम रखेंगे।

लखनऊ गये दल में मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कश्यप, जिला महामंत्री राधेश्याम साहू, सुरेश गंगवार, मीडिया प्रभारी प्रभु दयाल पाल, त्यार जागीर के प्रधान  छेदा लाल पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पाल, विपिन चौधरी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष हरीश कश्यप व न्य  कार्यकर्ता शामिल हैं।

error: Content is protected !!