Bareillylive : कायस्थ सेना कल्याण परिवार रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक संजीव सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान, प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना द्वारा आज एक मीटिंग में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से आलोक सक्सेना को बरेली जिले का का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि कायस्थ समाज को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मजबूती के साथ साथ सशक्त बनाये रखने के लिए मन, कर्म और वचनों से पूर्ण किया जायेगा, आगामी 14 जून 2025 की भव्य शोभायात्रा से पूर्व कायस्थ सेना परिवार कल्याण संगठन का ध्वज संस्थापक संजीव सक्सेना के कर कमलों द्वारा जारी किया जायेगा।
मीटिंग में भगवान चित्रगुप्त जी द्वितीय स्थापना दिवस पर 14 जून को 84 घंटा मंदिर बदायूं रोड से चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाष नगर को निकलने वाली शोभा यात्रा पर विचार किया गया कि किस तरह शोभा यात्रा एवं भंडारे को सफल बनाया जाए। ज्ञात हो कि 14 जून 2023 को भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाष नगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई थी, प्रथम स्थापना दिवस पर गत वर्ष शोभा यात्रा एवं भंडारा 14 जून 2024 को मनाया गया और पुनः पूर्व की भांति इस साल 14 जून 2025 को भी भव्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में रविन्द्र श्रीवास्तव, एडवोकेट आलोक सक्सेना, देवेंद्र सिंह सक्सेना, अशोक सक्सेना, चंद्र प्रकाश सक्सेना फौजी, प्रदीप सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय, सतीश सक्सेना, अंकित सक्सेना, गौरव सिन्हा, अश्वनी जौहरी, आर्यन प्रधान, उपलक्ष दीप सक्सेना, सुनील सक्सेना आदि प्रमुख चित्रांश मौजूद रहे।