इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रेमी से बातचीत करती थी पत्नी
बरेली@BareillyLive: पत्नी के घर छोड़कर प्रेमी संग जाने से दुःखी एक अधिवक्ता ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों, पत्नी की मौसी और उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटी निवासी अधिवक्ता कमल कुमार बरेली कचहरी में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करते थे। परिवार के अनुसार, कमल की पत्नी दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगे थे। रविवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।
सुसाइड नोट में जताया दर्द
कमल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उनकी पत्नी की मौसी और उसकी बेटी को पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने यह शादी कराई। पत्नी इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रेमी से बातचीत करती थी। उन्होंने लिखा कि यही लोग मेरे परिवार के बर्बाद होने के जिम्मेदार हैं।
सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी लिखा कि पत्नी झूठे मुकदमे की धमकी देती थी और कहती थी कि वह प्लॉट और खर्चा तो लेगी, लेकिन बच्चों को नहीं रखेगी। इससे वह मानसिक रूप से टूट गए। अंत में कमल ने लिखा कि “मेरे बच्चे मेरे परिवार के साथ रहें, वरना उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।





