The Voice of Bareilly since 2010

75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रिलीज़ हुआ देशभक्ति गीत

बरेली लाइव। उमंग कल्चर वेलफेयर सोसायटी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व पर देश को समर्पित एक देश भक्ति गीत “क्या तुझको लिखूं हे प्यारे वतन” रिलीज किया गया है। जिसके कलाकार मुखतार अहमद, गीतकार सरशार बरेलवी, संगीतकार नजमी प्रमोद है गायक अशरफ कदीर हैं।
आज हुई एक प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि सरशार बरेलवी के द्वारा लिखे हुए लगभग 45 से भी अधिक गीत व गजलों को नजमी प्रमोद द्वारा संगीत निर्देशित किया गया है, कोरोना काल में कोरोना एक आफत बन गई है सहित अन्य पांचों गानों को भी नजमी प्रमोद द्वारा ही बनाया गया है। सरशार बरेलवी द्वारा चिरागे दिल सहित चार किताबें भी लिखी गई हैं जिनमे से एकता के चिराग किताब पर सरकार द्वारा सरशार बरेलवी को 51 हजार का इनाम भी दिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान मुखतार अहमद, नजमी प्रमोद, एम जे जान, एडवोकेट आमिर हुसैन, टी एच प्रेमी, सलीम कुरेशी, एडवोकेट श्वेब सिद्धकी, पवन कालरा, शरीक अली, जमील अहमद मौजूद रहे।

error: Content is protected !!