The Voice of Bareilly since 2010

बरेली-मथुरा हाइवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, एक की मौत-कई घायल

#roadaccident, #BudaunNews, #BareillyNews, #BareillyLive,

मां पूर्णागीरि के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु

बदायूं @BareillyLive. बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाइवे पर मंगलवार की तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप एक किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे आगे बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा 25 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए समीप के ही राजकीय मेडिकल कालेज इलाज को भेजा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

घटनाक्रम के अनुसार उघैती थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर सराय के रहने वाले ग्रामीण बीते दिनों एक पिकअप में सवार होकर मां पूर्णागीरि के दर्शन के लिए टनकपुर गए थे।

बताते हैं कि सभी श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर सोमवार की रात वापस अपने गांव आने के लिए टनकपुर से चले थे। मंगलवार सुबह तड़के पिकअप उझानी क्षेत्र में बीएम हाइवे के गांव बसौमा के समीप एक किनारे खड़े ट्रक के पीछे से जा घुसी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चें उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। बताते हैं कि हादसे पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और तब पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलां को पिकअप से निकाल कर समीप के ही राजकीय मेडिकल कालेज इलाज को भेज दिया।

पुलिस को इस दौरान पिकअप में आगे की सीट पर एक युवक मृत अवस्था में मिला जिसकी पहचान 25 वर्षीय पुष्पेन्द्र पुत्र बादाम सिंह निवासी भवानीपुर सराय थाना उघैती के रूप में हुई। घायलो में अर्जुन, सुरेन्द्र, पवन, कालीचरन, आदेश, योगेश, रामप्रताप और सत्यवीर समेत 25 से अधिक लोग शामिल हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!