The Voice of Bareilly since 2010

बरेली बवाल के सात फरार उपद्रवियों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित

#Bareilly, #बरेली, जुमे की नमाज के बाद बबाल, पथराव, #लाठीचार्ज,

बरेली@BareillyLive: बरेली शहर में हुए बवाल-फायरिंग के जो आरोपी फरार हो गये हैं उन पर पुलिस ने ईनाम घोषित कर दिया है। बरेली बवाल के फरार चल रहे सात उपद्रवियों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार की रात 15- 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनाम घोषित सभी आरोपी बवाल के बाद दर्ज किए मुकदमों में नामजद हैं। इसमें से तीन आरोपियों की बारादरी थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।

बरेली शहर में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया था। इस्लामिया मैदान की तरफ से जा रहे लोगों को पुलिस ने खलील तिराहे के पास रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज करके हालात को संभाला था।

10 मुकदमे, सवा सौ नामजद और करीब तीन हजार अज्ञात शामिल

लोगों को उकसाकर बवाल कराने का मास्टरमाइंड आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को बताया गया था। पुलिस की तरफ से कोतवाली, कैंट, बारादरी, प्रेमनगर और किला थाने में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गये हैं। इनमें करीब सवा सौ लोग नामजद हैं और लगभग तीन हजार अज्ञात के रूप में दर्ज हैं। इनमें 125 लोगों को नामजद करने के अलावा करीब तीन हजार अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है।

इस बवाल में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा, उसके दाहिना हाथ माने जाने वाले नफीस खान, करीबी नदीम खान, आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी, पार्षद अनीस सकलैनी समेत कुल 83 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। बाकी के आरोपी फिलहाल फरार बताये जा रहे हैं। एसएसपी ने बवाल में फरार चल रहे 7 आरोपियों पर इनाम घोषित किया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बवाल में फरार चल रहे 7 आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

इन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

पुलिस ने रविवार की रात बारादरी के मदीना शाह इमाबाड़ा रोहली टोला निवासी साजिद सकलैनी, प्रेमनगर के शाहबाद निवासी अल्तमस रजा, किला के मलूकपुर निवासी अफजाल बेग, बारादरी के चकमहमूद निवासी नायाब उर्फ निम्मा, चक महमहमूद निवासी बबलू खान, नदीम, अदनान सकलैनी पर इनाम घोषित किया है। इसमें साजिद और अल्तमस बारादारी, अफजाल बेग किला और बारादरी थाने से वांछित है। अनीस सकलैनी का गुरु नायाब उर्फ निम्मा, जबकि उसका खास गुर्गा बबलू खान, साथी नदीम बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। वहीं नदीम सामूहिक दुष्कर्म मामले का भी आरोपी है।

error: Content is protected !!