The Voice of Bareilly since 2010

हैरतअंगेज VIDEO : जब कोबरा ने अपने मुंह से उगले लगातार सात अंडे

नयी दिल्ली। केरल के एक शख्स ने अपने फेसबुक पर एक हैरतअंगेज वीडियो पोस्ट किया है। वीडियों में आप एक सांप को मुंह से एक के बाद एक सात अंडे निकालते हुए देख सकते हैं। यह घटना तब घटी जब एक कोबरा ने मुर्गी के लिए एक किसान के द्वारा बनाए पिंजरे पर हमला कर दिया और वहां मौजूद सभी आठ अंडे को अपना शिकार बना लिया।

 केरल के सुजीत को सांप पकड़ने में महारथी

सुजिथ को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उसने मौके पर पहुंचकर सांप को पिंजरे से बाहर निकाला। उसके बाद सांप ने एक के बाद एक सात अंडे को अपने मुंह से निकाल दिए। पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद भी किया गया और सुजिथ ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया। 55 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। केरल के सुजीत को सांप पकड़ने में महारथ हासिल है।

सांप ने एक के बाद एक सात अंडे को अपने मुंह से निकाले

https://www.facebook.com/1649835738649675/videos/1847395268893720/

सुजिथ ने बताया कि एक कोबरा मुर्गी के पिंजरे में घुसकर पहले मुर्गी को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद वहां मौजूद सभी अंडे को अपना शिकार बनाया। सांप पकड़ने में महारथ हासिल कर चुके सुजित को जब इसकी खबर मिली तो उन्होंने वहां पहुंचकर पहले उस कोबरा को पिंजरे से निकाला। इसके बाद सांप ने एक के बाद एक सात अंडे को अपने मुंह से निकाले।

वहां मौजूद भीड़ से डरकर सांप ने सभी अंडे को अपने मुंह से निकाल दिए, क्योंकि सांप शिकार करने के बाद काफी देर तक रेंग नहीं सकता है। सुजीत बेगुर जंगल के वन्यजीव बचाव दल का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सांप को बचाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दौरान भी सांप जबतक सुरक्षित जंगल की तरफ नहीं चला गया वह वहां मौजूद रहे।

error: Content is protected !!