The Voice of Bareilly since 2010

पुण्य तिथि पर चाचा नेहरू इंटर कॉलेज के संस्थापक का स्मरण, चढ़ाये श्रद्धासुमन

चाचा नेहरू इंटर कॉलेज आंवला (बरेली)। नगर वासियों ने चाचा नेहरू इण्टर कॉलेज के संस्थापक राम रक्षपाल शर्मा का भावभीना स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री शर्मा की आज नौंवीं पुण्यतिथि थी। इस अवसरपर एक सभा का आयोजन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी।

विद्यालय प्रबन्धक पंकज कुमार शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. श्री शर्मा जैसा व्यक्तित्व आज आंवला के जन-जन के हृदय में बसता है। प्रधानाचार्य उमाशंकर शर्मा ने कहा कि स्व. शर्मा जी लगाया यह पौधा चाचा नेहरू इं0का0 आज विराट वट वृक्ष का रुप ले चुका है। इसके अतिरिक्त सभा में रामनिवास शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, जनार्दन शर्मा. डी. के. रस्तोगी, सौरभ गौड़, अनिल सिंह आदि ने श्रीशर्मा से सम्बंधित अपने संस्मरण सुनाये और विचार व्यक्त किये।

error: Content is protected !!