Bareilly News

बेटे को गोद में लेकर अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा युवक, दोनों की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गंगाशील अस्पताल में भर्ती मरीज ने शुक्रवार की दोपहर 10 साल के बेटे को गोद में लेकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वह 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। 

बानखाना का रहने वाला दीपक कश्यप 4 साल पहले तक दुकान चलाता था। उसकी मां ने बताया कि वह नशे का आदी और मानसिक रूप से परेशान था। दुकान बंद होने की वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। 4 दिन पहले उसे गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की शाम उसे डिस्चार्ज किया जाना था। दोपहर में वह 10 साल के बेटे दिव्यांश को गोद में लेकर अस्पताल की छत पर गया और अचानक वहां से छलांग लगा दी। करीब 15 मीटर से नीचे गिर कर पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।

परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक रूप से परेशान दीपक दीपक नशे का आदी हो गया था और अक्सर बीमार रहता था।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago