Bareilly News

ABVP के राहुल चौहान एवं भूपेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी -Bareilly News

Bareilly. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल चौहान का प्रथम बार बरेली आगमन पर भव्य स्वागत किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने अपने पदाधिकारियों के साथ एक रैली निकाली। यह रैली बरेली जंक्शन से प्रारंभ होकर कचहरी, चौकी चौराहा, पटेल चौक होते हुए मॉडल टाउन, संजय नगर होते हुए रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय तक निकाली गयी।

रैली का कचहरी पर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया तो पटेल चौक पर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता जवाहर लाल, सुमित सैनी, प्रतेश पांडेय आदि ने स्वागत किया। इसके बाद बरेली कॉलेज और कालीबाड़ी पर राकेश राजपूत एवं मॉडल टाउन में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगो ने स्वागत किया। इसके बाद संजय नगर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष के एम अरोड़ा, अधीर सक्सेना, अभय चौहान लक्ष्मी कांत अवस्थी आदि ने स्वागत किया। इसके बाद रैली सुरेश शर्मा नगर से होती हुई विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचकर समाप्त हुई।

कैम्पस में शिक्षकों डॉ एम. एल. गंगवार, विमल यादव, प्रवीण तिवारी, आदि ने स्वागत नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। तदुपरान्त सभी ने स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर नये पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी नई एवं अधिक ऊर्जा के साथ संगठन को नई दिशा प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे।

इस दौरान विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री गौरव यादव, मनोज यादव, कमल गुप्ता, अनिकेत शमा,र् अतुल भारद्वाज, अलंकार शर्मा, रामबाबू सिंह, रजत प्रताप सिंह, निहार त्यागी, उज्जवल ढाका, इरफान खान, अक्षत सिंह चौहान, गोलू, सपना चौहान, अनीषा कठेरिया, सुरभि पांडे, रिफा आदर्श ,पंडित दिनेश र्, निखिल राजपूत, श्रेयांश बाजपेई, शिवांशु अवस्थी, शंकर विष्ण,ु प्रशांत, हर्ष अग्रवाल, सनी देवल, मनु आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago