The Voice of Bareilly since 2010

Adhik Maas 2020: आज से शुरू हो गया अधिमास, बन रहे सर्वार्थसिद्धि समेत ये 5 विशेष लाभकारी योग

अधिकमास या पुरुषोत्तम मास

बरेली (Lifestyle desk)। आज शुक्रवार से अधिकमास शुरू हो गया है। इस महीने को पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। इस अधिकमास या पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है। हालांकि इस महीने कोई भी शुभकार्य जैसे ग्रह प्रवेश, मुंडन, सगाई, विवाह आदि कार्य करना वर्जित है। लेकिन अधिकमास में खरीददारी करने पर कोई रोक नहीं है। इसके अलावा अधिकमास में सर्वार्थसिद्धि योग समेत 5 ऐसे विशेष योग बन रहे हैं जो बहुत ही उत्तम योग हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार अक्टबूर में अधिकमास में ये सभी योग आपको सफलता दिला सकते हैं। आपको बता दें कि सितंबर की 26 तारीख को छोड़कर अक्टूबर की 1, 4, 6, 7, 9, 11, 17 को सवार्थ सिद्धि योग रहेगा। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग बेहद शुभ योग माना जाता है। यह नक्षत्र, तिथि और वार के संयोग से बनता है।

कहते हैं कि यह शुभ योग मनचाहा वरदान और तरक्की दिलाता है। इस संयोग में कहा जाता है कि जो भी शुभ कार्य शुरू होता है तो वो दोबारा भी होता है। इसलिए इस योग में आप जो खरीदेंगे और जो भी लाएंगे वह अत्यन्त लाभकारी रहेगा। 19 एवं 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग है। अक्टूबर में ही अमृतसिद्धि योग पड़ रहा है। इस योग में किए गए कार्य का फल अमृत होता है। अधिक मास में दो दिन पुष्य नक्षत्र भी पड़ रहा है। 10 अक्टूबर को रवि पुष्य और 11 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा।

error: Content is protected !!