Bareilly News

एडीएम(ई) और जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जाना गेहूं क्रय केन्द्रां का हाल, दिये निर्देश

भमोरा (बरेली)। लगातार हो रही किसानों के शोषण की शिकायतों के चलते आलमपुर जाफराबाद क्षेत्र के गेहूं क्रय केन्द्रों का एडीएम.ई के साथ जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।

सोमवार दोपहर एडीएम.ई रामसेवक द्विवेदी के साथ जिला खाद्य अधिकारी सुनील कुमार भारती ब्लाक आलमपुर जाफराबाद क्षेत्र के बल्लिया बल्लिया पहुंचे। यहां गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। फिर देवचरा, भमोरा, खेड़ा आलमपुर में चल रहे गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर भी गये। यहां यूपीएसएस के दो केन्द्रों पर प्रभारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने एस.एफ.सी व कर्मचारी कल्याण निगम के साथ अन्य केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। जहॉ जरूरी दिशा निर्देश दिये व किसानो से बात भी की। यहां खुले में गेहूॅ खरीद रहे आढ़ती राकेश गुप्ता आढ़त से गायब हो गया। आढ़त के कागज चैक करने को अधिकारियों को निर्देश दिये।

देवचरा स्थित आर.एफ.सी के इंजार्च ब्रिजेश पाल से मजदूरां को टैन्ट लगवाने को कहा। साथ ही पानी आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। यहॉ किसान सूर्य प्रकाश निवासी पखुर्नी व सूरजपाल निवासी भूड़िया आन्नद निवासी नकटपुर से खरीद के वारे में पूछा- कितने रुपये में गेहॅू पड़ रहे है। इस पर किसानों ने 1840 रू0 का रेट बताया। वहीं भूड़िया निवासी कल्यान पुत्र जोरावर ने ए.डी.एम.ई से क्षेत्र के केन्द्रो पर 1730 रू0 में गेहॅू खरीदने की बात कही।

इसपर एडीएम.ई ने कहा कि केन्द्र का नाम बताओ, तुमने किस केन्द्र पर गेहूॅ डाले हैं। इस पर कल्यान सही जबाब नहीं दे पाया। जानकारी करने पर पता चला कल्यान के पास नाम मात्र की भूमि है। इस पर ए.डी.एम ने गलत अफवा फैलाने की बात कहते हुए डांटकर छोड दिया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील कुमार ने एस.एफ.सी के सचिव अचल बिहारी तिवारी से खरीद की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब तक 6हजार 499 कुन्तल गेहॅू खरीदा जा चुका है। वहीं खेड़ा स्थित एग्रो के केन्द्र इंजार्च सत्यप्रकाश ने बताया अब तब 9हजार 700 कुन्तल खरीद हो चुकी है। यहॉ किसानों की सूची ना होने पर सूची बनाकर तोल कराने को कहा ।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago