The Voice of Bareilly since 2010

प्रेम विवाह के 6 माह बाद ही युवती ने की आत्महत्या, पति समेत 5 पर मुकदमा

आंवला (बरेली)। प्रेम विवाह के 6 माह बाद ही युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों को उसका शव गुरुवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। तहसील क्षेत्र के मनोना गांव में हुई इस घटना में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के इंदरपुर गांव की रहने वाली छाया उर्फ पूजा पुत्री जयवीर सिंह ने करीब 6 माह पहले आंवला की मनोना गांव निवासी विष्णु पुत्र उदयवीर सिंह उर्फ मुन्ना के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों ही एक ही जाति के हैं। इस कारण परिवार वालों ने विरोध नहीं किया। आरोप है कि शादी के बाद से ही छाया का पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने के कारण उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देते थे। मायके वालों का आरोप है कि इसी वजह से छाया के ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

सूचना मिलने पर छाया के पिता जयवीर सिंह गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे मनोना पहुंचे जहां बेटी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर आंवला पुलिस भी पहुंच गई, फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुला लिया गया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने आतमहत्या की है। ससुराल वाले फरार हैं ।

छाया के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विष्णु, ससुर उदयवीर सिंह, सास ज्ञान देवी, जेठ नन्हे और जेठानी रितु के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

error: Content is protected !!