
बरेली। माह-ए-रमजान के चौथे जुमे के गुजरने के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गयी। लोगों ने ईद की तैयारियां पूरे जोश-ओ-ख़रोश के साथ शुरू कर दी। आज रमजान के चौथे शुक्रवार की नमाज के दौरान नमाजियों भी भारी भीड़ मस्जिदों में उमड़ी।
शहर की जामा मस्जिद, नौ महला मस्जिद, बीबीजी की मस्जिद समेत शहर भर तमाम मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की। इस बीच रमजान के चौथे जुमे को देखते हुये पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा।
वाइसवें रमजान के जुमे को लेकर शहर की तमाम मस्जिदों में नमाज के बाद दुआएं खैर की गई। हर मस्जिद से यही आवाज गूंजी कि ऐ खुदा दुनिया को अपनी पनाह में रख और हर आफत ओ बला से महफूज रहे। इसके बाद शाम को रोजा अफ्तार करके बाजारों की ओर रुख किया। देर शाम बाजारों में खासी रौनक देखी गयी। अधिकांश लोग कपड़ों के साथ ही जूते और चूड़ी बाजार भी गुलजार रहे। इसके अलावा सिवईयां, खजले और खजूर की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी गयी।