The Voice of Bareilly since 2010

तेज हवा के बाद बारिश-ओलावृष्टि ने बढ़ाई सर्दी, जानिये कब तक मिल सकती है राहत

सर्दी की बारिश

बरेली: बुधवार देर रात से चलना शुरू हुई तेज सर्द हवा अपने साथ काले बादलों को लेती आयी। गुरुवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गयी, जिले में कई स्थानों पर ओले भी गिरे। महज 15-20 मिनट गिरे इन नन्हे-नन्हे ओलों ने मौसम का मिजाज ऐसा बिगाड़ा कि बरेली वालों के  अगले दो-तीन दिन ठंड से कांपते हुए ही बीतने हैं। मौसम विभाग ने भी कह दिया है मौमस आज बिगड़ा ही रहेगा। बादल कभी बरसेंगे तो कभी चमक के साथ बरसेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को बरेली शहर में तेज शीत जारी रहेगी। सर्द हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। कंपकंपा दोने वाली सर्दी सितम ढायेगी और अगले दो दिनों में इस शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

मौमस वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार को भी जिले में बारिश का क्रम जारी रहेगा। तेज गरज और चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। हालांकि रविवार-सोमवार से मौसम कुछ साफ होने की संभावना है। पूरे बरेली मंडल का मौसम अगले दो दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है।

आपको याद होगा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को आये बदलाव  चलते गुरुवार और शुक्रवार को 13-13 मिलीमीटर और शनिवार को 3 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 

error: Content is protected !!