The Voice of Bareilly since 2010

स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा के 3 और विधायकों ने पार्टी छोड़ी, रोशनलाल साइकिल पर हुए सवार

विधायकों की इस्तीफा

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के चार दिन बाद मंगलवार को भाजपा में भगदड़ की स्थिति रही। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा तीन और विधायकों ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया। कानपुर देहात से विधायक भगवती सिंह सागर, बांदा के तिंदवारी से विधायक ब्रजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशनलाल वर्मा भी भाजपा छोड़कर साइकिल पर सवार हो गये हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की खबर के बाद भगवती सिंह सागर, ब्रजेश प्रजापति समेत कई विधायक उनके आवास पर पहुंच गये। समाचार लिखे जाने तक रोशनलाल वर्मा सपा में शामिल हो चुके थे। बाकी के भी सपा में जाने की चर्चा चल रही है।

भाजपा छोड़ने के बाद रोशन लाल वर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जहां जायेंगे वह उनके साथ रहेंगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हमारी उपेक्षा हुई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की नहीं अधिकारियों की सरकार थी। लोक भवन में दो-दो घंटे बैठाया जाता था। उन्होंने  मंत्री सुरेश खन्ना पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया।

इस बीच ममतेश शाक्य, विनय शाक्य, धर्मेन्द्र शाक्य और नीरज मौर्य समेत कुछ और विधायको के भी जल्द ही भाजपा छोड़ने की चरचा चल रही है।

error: Content is protected !!