Categories: Bareilly NewsNews

नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

बरेली, 18 मार्च। नगर निगम में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम के सामने ही धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निगम में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने किया।

धरने को सम्बोधित करते हुए कैण्ट विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज नगर निगम भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। भ्रष्टाचार के इस खेल में नगर प्रमुख महापौर व सभी वरिष्ठ अधिकारी के मध्य नूराकुश्ती का खेल चल रहा है। अधिकारी कभी डीजल के नाम पर तो कभी टैक्स के नाम पर और निगम की बेशकीमती जमीनों पर कब्जों को लेकर खूली लूट कर रहे है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूडा उठाने के नाम पर अपने चेहतों को ठेके आवंटित करके करोड़ांे का खेल खेला जा रहा है। कहा कि निगम का प्रथम कर्तव्य जनता को सफाई, पानी, सड़क आदि मुहैया कराना है, इसके विपरीत निगम के कर्मचारी खूलेआम उगाही कर रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष उमेश कटेरिया ने कहा कि आज पूरा शहर नगर निगम की कारगुजारियों से त्रस्त है। आज शहर के कुछ विशेष स्थानों पर ही नगर निगम द्वारा कार्य कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में जो गांव महानगर में जोड़े गये हैं, वे आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महानगर की गरीब जनता को मनमाने टैक्स रूपी दानव का भय दिखाकर सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है किन्तु नगर निगम का यह खेल चलने वाला नहीं है, क्यांेकि भाजपा के कार्यकर्ता जनता की हर समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगें। धरने का संचालन नेता सभासद दल विकास शर्मा ने किया। धरने के दौरान मोहित कपूर, रंजीत रस्तोगी, विक्रम सिंह, विनोद सैनी, ब्रजेश मिश्रा, ज्ञानप्रकाश, शशीकान्त जायसवाल, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

2 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

3 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

8 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

22 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

22 hours ago