The Voice of Bareilly since 2010

अजय मिश्रा बने फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष और राकेश कश्यप महामंत्री

फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी बरेली , बरेली, सर्किट हाउस,

बरेली। फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली की एक बैठक का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के द्वारा किया गया।

फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली की नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष अजय मिश्रा, महामंत्री राकेश कश्यप, उपाध्यक्ष सचिन सैनी, कोषाध्यक्ष विवेक मिश्रा, संगठन मंत्री अरविंदर सिंह मिक्की, मंत्री पुत्तन सक्सेना को चुना गया। बैठक के अंत में संस्था का स्थापना दिवस व कैलेंडर विमोचन के संबंध में चर्चा की गई, जो कि विमोचन 26 जनवरी को होना है।

नाव संस्था के संरक्षक अजय शर्मा और उमेश शर्मा के निर्देशन में हुआ। बैठक में अशोक गुप्ता, मोहित सिंह, पंकज शर्मा, सुधीर कुमार, सुनील सिंह, एसडी जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!