अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया “बाहरी मुख्यमंत्री”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा- भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश पर बाहरी मुख्यमंत्री ठोप दिया है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के बाहर के रहने वाले हैं।

अखिलेश यादव यहां सपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेस के साथ बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने लगातार दूसरे दिन बसपा से आए एक दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सपा में शामिल होने वालों में पूर्व आइपीएस अधिकारी हरीश कुमार शामिल हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ दूसरे प्रदेश से आए हैं। अगर वह वाकई में योगी हैं तो सच सभी को बताएं। उनको उत्तर प्रदेश के बारे में कम जानकारी है, इसी कारण सपा सरकार के कार्यकाल के काम को अपना बताते रहते हैं।

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की भाषा को लेकर भी निशाना साधा। कहा- वह सदन में कैसी भाषा बोलते हैं। कम से कम मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। किसी भी सदन में योगी आदित्यनाथ की भाषा मुख्यमंत्री वाली नहीं है। वह विकास पर कम बोलते हैं। अगर उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी सरकार के काम को आगे बढ़ाती तो भी काफी प्रगति हो जाती।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हमने जहां भी मेट्रो रेल चलवाई, अभी भी वहीं तक सीमित है। योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में मेट्रो नहीं चल पाई। छात्र-छात्राओं के हाथ में लैपटॉप देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काफी बुरा लगता है। कोरोना वायरस के लॉकडाउन में मोबाइल और लैपटॉप से ही पढ़ाई हुई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार बलात्कारियों के केस सरकार वापस ले रही है। हमारी सरकार में ऐसा नहीं हुआ था। सरकार बदले भी भावना से काम कर रही है। अपराधियों के नाम पर उनके घर के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनके घरों को अवैध बताकर गिराया जा रहा है। सरकार कानून को अपने हाथ में ले रही है। सरकार अपने लोगों के नक्शे चेक करे, अधिकतर का निर्माण अवैध ही मिलेगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago