Bareilly News

2022 के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव : केशव प्रसाद

बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए तंज कसा। कहा- 2022 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री का चेहरा होने के सवाल पर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं। 2022 में 325 सीटें जीतकर भाजपा सत्ता में एक बार फिर से लौटेगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने बुधवार को यहां सर्किट हाउस में 416.78 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर की भूमि को लेकर देशद्रोही सक्रिय हैं। राम सेवको पर गोली चलवाने वाले साजिश कर रहे हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी को राम मंदिर बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए वे सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जो राम को काल्पनिक बता रहे थे, उन्हें अब राम मंदिर की चिंता है।

उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने 500 करोड़ रुपये की और परियोजनाओं की मांग की है, जो कि बरेली को मिलेंगी।

उप मुख्यमंत्री के आने से पहले बिगड़ा माहौल

उप मुख्यमंत्री मौर्य के आने से पहले सर्किट हाउस में माहौल बिगड़ गया था। उनके स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं को जब सीओ सिटी ने रोका तो वे विरोध करने लगे और विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशाशन मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे। इसके बाद सीओ सिटी को मौके से हटाकर किसी तरह मामला शांत कराया गया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago