The Voice of Bareilly since 2010

अखिलेश यादव लगवाएंगे “भारत सरकार का टीका”, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली। पिता व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मन बदल गया है। वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन को अब तक “भाजपा की वैक्सीन” बताते रहे सपा नेता ने अब इस वैक्सीन को “भारत सरकार का टीका” होने का “प्रमाणपत्र” दे दिया है। साथ ही अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा कर दी है कि वह भी यह वैक्सीन लगावाएंगे।

दरअसल, अखिलेश यादव के इस तरह एकाएक पलटने को पिता को देखकर मन बदलना कम, जनक्रोश को देखते हुए पलटी मारना ज्यादा माना जा रहा है। कोरोना वैक्सीन को “भाजपा की वैक्सीन” बताने पर उनकी जमकर किरकिरी हुई थी। रही-सही कसर मुलायम सिंह द्वारा वैक्सीन लगवाए जाने ने पूरी कर दी। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के जमकर मजे लिये। भाजपा ने तो मोर्चा ही खोल दिया। बहरहाल सपा प्रमुख ने अब लिखित तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि वह भी कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे।

error: Content is protected !!