Bareilly News

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने धूमधाम से किया होली मिलन समारोह

BareillyLive : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश कातिव के निज निवास इंदिरा नगर बरेली पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हास्य *कवि अमित मनोज* को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने **कायस्थ शिरोमणि सम्मान** से शाल और पटका पहना सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने किया। कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्री चित्रगुप्त की वंदना शालिनी जौहरी पार्षद, शालू सक्सेना, किरन सक्सेना, अनीता सक्सेना, जया श्रीवास्तव ने की।कवि अमित मनोज ने अपने छंदों, हास्य कविताओं और चुटकुलों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से एक दूसरे से मेल मिलाप की भावना जाग्रत होती है।

कार्य. प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश कातिब ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण जनपदों में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं इससे परस्पर भाई चारा और समर्पण भाव बढ़ता है। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, शालिनी जौहरी पार्षद, रवि सक्सेना, आलोक प्रधान एड, एम डी सक्सेना, अश्विनी कमठान, मनोज सक्सेना ने होली के गीत सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में सभी ने होली के मिष्ठान गुजिया आदि का प्रसाद ग्रहण कर खूब धूमधाम से होली मिलन कार्यक्रम का समापन किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago