Bareilly News

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्र ने चित्रगुप्त चौक पर किया ध्वजारोहण

BareillyLive : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंशू दीपक सक्सेना ने श्री चित्रगुप्त चौक कलम दवात प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय सचिव वाई सी सक्सेना ने महापुरुषो को नमन किया और सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना ने जनता को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, प्रदेश अध्यक्ष युवा डॉ अंशू दीपक सक्सेना ने कहा कि श्री चित्रगुप्त चौक कायस्थ समाज का गौरव है और कलम दवात कायस्थ समाज की पहचान जहां आजादी का उत्सव होना आवश्यक है, उन्होंने देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए सभी आमंत्रित अतिथियों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि वे आगे भी इस प्रकार के भव्य आयोजन करते रहेंगे और समाज के लिए कार्य करते रहेंगे। इनके अलावा पूर्णिमा अनिल, डॉ पवन सक्सेना, श्रीमती गौरी दीपक सक्सेना आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में अधीर सक्सेना, डॉ पवन सक्सेना, अनुज सक्सेना, संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, अनिल सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, उद्देश्य सक्सेना, प्रभात सक्सेना, कमल सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना, तपस जौहरी, अखिलेश सक्सेना, पंकज जौहरी, राजेश कुमार सक्सेना, किशोर कुमार सक्सेना, सचिन सक्सेना, डॉ शुभम सक्सेना, आनंद सक्सेना, राजेन्द्र बहादुर सक्सेना, मनी सक्सेना, अजय जौहरी, अमोल सक्सेना, उदित सक्सेना, विनीत सक्सेना, संदीप सक्सेना, पार्षद सुधा सक्सेना, पूर्णिमा अनिल, गौरी दीपक सक्सेना, धीरज सक्सेना, शिवांगी सक्सेना, पूजा सक्सेना आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago