Categories: Bareilly News

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मेधावी बच्चों का किया सम्मान

BareillyLive.,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली द्वारा चित्रांश मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आज रोटरी भवन में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री श्री श्याम चंद श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र वी के भटनागर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, प्रदेश युवा अध्यक्ष गौरव सक्सेना प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना द्वारा की गई। संचालन जिला महासचिव आलोक प्रधान ने किया। कार्यक्रम में 72 चित्रांश छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग के लिए केसीएमटी के काउंसलर मौजूद रहे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश महामंत्री श्री श्याम चंद श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चित्रांश समाज का सबसे पुराना संगठन है जिसकी शाखाएं पूरे देश में हर जिले में फैली हुई है। कार्यक्रम में महिला बिंग से जिला अध्यक्ष शालिनी जौहरी, कार्यक्रम संयोजक अश्वनी कमठान, जिला कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, रवि सक्सेना, दीपक राज, गोविंद सक्सेना, एडवोकेट कवि कमल सक्सेना, सुशील सक्सेना, पंकज सक्सेना, आलोक सक्सेना, संजय सक्सेना, श्रीमती रश्मि प्रधान, श्रीमती जया श्रीवास्तव, श्रीमती नीरू सक्सेना आदि मौजूद रहीं।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago