Bareilly News

अखिल भारतीय साहित्य परिषद : सुरेश बाबू मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष एवं उमेश शर्मा बने महामंत्री

बरेली : अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ब्रज प्रांत की नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन गुलाब राय इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को आयोजित बैठक में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरएस पुंडीर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एनएल शर्मा को प्रांतीय संरक्षक बनाया गया। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष एवं वृंदावन के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उमेश चंद्र शर्मा को प्रांतीय महामंत्री बनाया गया है।

साहू रामस्वरूप महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ शशि वाला राठी, वरिष्ठ कवि आनंद गौतम और अलीगढ़ के साहित्यकार सत्य प्रकाश शर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। अलीगढ़ के साहित्यकार संतोष मिश्रा को प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, डॉ दीपांकर गुप्त को प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं प्रख्यात कवि व मंच संचालक रोहित राकेश  को प्रांतीय संयुक्त मंत्री बनाया गया है।

कार्यक्रम में गुलाब राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एसपी पांडेय एवं मथुरा की साहित्यकार अंजना अंजुम को प्रांतीय संगठन मंत्री का दायित्व सौप गया। रामपुर के साहित्यकार डॉ सीपी शर्मा एवं बरेली के साहित्यकार राज वीर सिंह को प्रांतीय प्रचार मंत्री चुना गया।                    

इस अवसर आनन्द गौतम के काव्य संग्रह “हंसाने आया हूँ” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में डॉ एसपी मौर्य डॉ सीपी शर्मा, एस के कपूर, डॉ गोविंद दीक्षित,  उमेश त्रिगुनायत, गजल राज,  मुकेश सक्सेना, राजवीर सिंह, डॉ दीपान्कर गुप्ता, शिव कुमार चंदन, रोहित राकेश, मोहन चंद्र पांडे और अंजना अंजुम ने अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया ।

मुख्य अथिति डॉ आरएस पुन्डीर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाये दी। उन्होने मौजूद साहित्यकारो से लोक कल्याणकारी साहित्य सृजन का अनुरोध किया। कार्यकम के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा की साहित्यकार समाज को रचनात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। वे अपनी रचनाओ के माध्यम से समाज में देश प्रेम, एकता एवं समाजिक सरोकारों की अलख जगाएं।

कार्यक्रम का कुशल संचालन गोविंद दीक्षित एवं रोहित राकेश ने संयुक्त रूप से किया। डॉ एसपी पांडेय ने सभी का अभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेश चन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, एसके अरोरा, विनोद गुप्ता, रामपाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, शरद कान्त शर्मा, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, प्रवीण, बिशन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago