The Voice of Bareilly since 2010

शीतलहर से जीवन हलकान, 12वीं तक के स्कूलों में 14 तक छुट्टी, होंगे प्रैक्टीकल

स्कूलों में 14 तक छुट्टीबरेली। शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद कर दिया है। प्रभारी जिलाधिकारी ने ये आदेश जारी कहा है कि यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा डीआईओएस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 9 से इण्टरमीडिएट तक के स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। हालांकि स्कूल और कार्यालय खुला रहेगा।

कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा प्रैक्टीकल से सम्बन्धित सभी काम होंगे। प्रैक्टीकल में शामिल होने वाले छात्र आयेंगे और प्रैक्टीकल देंगे, बाकी छात्रों की छुट्टी रहेगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों क्षेत्र में शीतलहर का कहर जारी है। पहाड़ से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को भी हाड़कंपाती ठण्डी हवाओं से लोग परेशान रहे। वातावरण में छाये कोहरे से सर्दी और गलन और बढ़ गयी है।

 नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन

मंगलवार शाम होते ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। नौ बजते-बजते कोहरे की गहन चादर ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया। यहां कोहरा बुधवार को भी दिनभर छाया रहा। रात 11 बजे तक हालात ये थे कि 20 फुट भी दृश्यता नहीं रह गयी थी। सड़क पर हेडलाइट ऑन करके भी वाहन रेंगते दिखायी दिये। आज दिन भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। हालांकि दोपहर बाद कुछ पलों के लिए एक हल्की सी झलक दिखाकर सूर्य देव कोहरे के बीच फिर अंतर्ध्यान हो गये।

error: Content is protected !!