अमेठी:स्‍मृति ईरानी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में हुईं शामिल, अर्थी को दिया कंधा

नई दिल्‍ली। अमेठी में शनिवार रात भाजपा कार्यकर्ता और सांसद स्‍मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्‍या कर दी गई है।अमेठी में कार्यकर्ता की हत्या के बाद अमेठी पहुँची स्मृति ईरानी ने मृतक के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मृतक कार्यकर्ता की मौत पर स्मृति ईरानी ने दिखा दिया कि जिस कार्यकर्ता ने उनके चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया उसकी क्या अहमियत है उनकी नजर में।

अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद स्‍मृति ईरानी वहां के बरौलिया गांव जाकर सुरेंद्र सिंह के परिवार से से मिलीं। वह सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुईं। उन्‍होंने इस दौरान मृतक के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के शव का पोस्‍टमार्टम लखनऊ मेडिकल कॉलेज में हुआ।डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है।इस दौरान पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई।पोस्‍टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अमेठी रवाना हो गए हैं।
यूपी के अमेठी में शनिवार रात दुस्‍साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है।यहां के जामो पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।
सुरेंद्र सिंह घर के बाहर सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।घायल सुरेंद्र सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, रास्‍ते में ही उन्‍होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अमेठी ने नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद स्‍मृति ईरानी के करीबी थे।
अमेठी के पुलिस अधीक्षक के अनुसार सुरेंद्र सिंह को देर रात करीब 3 बजे गोली मारी गई है।मामले में कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। जांच जारी है। उनके अनुसार उनके अनुसार पुरानी या राजनीतिक रंजिश के चलते सुरेंद्र की हत्‍या होने की आशंका है।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago